बिनावर क्षेत्र में खनन अधिकारी ने मारा छापा, खनन अधिकारी की गाड़ी को देखकर खनन माफिया हुए भागने में कामयाब, जिसको लेकर क्षेत्र में खनन माफिया में मचा हड़कंप
बदायूं: जनपद बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार रात थाना बिनावर क्षेत्र के बिलहैत गांव में टीले काटकर किए जा रहे अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर गुरुवार रात खनन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, उससे पहले ही खनन माफिया जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर भाग गए। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी से पता चला है कि यह अवैध मिट्टी खनन का कार्य तीन दिन से तथाकथित सत्ताधारी नेता के संरक्षण में चल रहा था। जिसके कारण पुलिस प्रशासन भी अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने में असफल होता नजर आ रहा है। जिस कारण थाना बिनावर क्षेत्र में खनन माफिया के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं जिन्हें ना तो पुलिस प्रशासन का कोई खौफ है और ना ही माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ सरकार का। इस मामले में बिलहैत गांव के एक व्यक्ति ने जिला अधिकारी बदायूं अवनीश राय एवं बदायूं खनन विभाग अधिकारी गुलशन कुमार को अवैध खनन होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर खनन विभाग की टीम ने थाना बिनावर क्षेत्र के दर्जनों गांव में छापामारी की लेकिन खनन माफिया खनन विभाग की गाड़ी को देखकर भागने में कामयाब हुए। ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि यह अवैध मिट्टी खंड का कार्य थाना बिनावर क्षेत्र में लंबे समय से चला आ रहा है। जिस पर अभी तक उच्च अधिकारियों द्वारा कोई भी आज तक कार्रवाई नहीं की गई है।
