दूसरे की जमीन फर्जी तरीके से बेचने के मामले में एक नामजद सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी जमीन का सौदा कराने में

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

दूसरे की जमीन फर्जी तरीके से बेचने के मामले में एक नामजद सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी जमीन का सौदा कराने में

Sunday, 29 March 2026 | March 29, 2026 Last Updated 2026-03-29T17:54:54Z
    Share
दूसरे की जमीन फर्जी तरीके से बेचने के मामले में एक नामजद सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी जमीन का सौदा कराने में 
पूर्व प्रधान और और बरेली जिले का एक छुटभैया नेता शामिल 

कुंवर गांव ।थाना कुंवर गांव क्षेत्र में लम्बे समय से जमीन खरीद-फरोख्त का धंधा चल रहा है जिसमें स्थानीय लोग व बाहर के लोग सामिल है जो ग़लत तरीके से लोगों की जमीनों का सौदा कर रहे हैं ।
कुंवर गांव में शुक्रवार को जमीन का फर्जी बैनामा कराने का मामला पकड़ा गए हैं जिसमें लोगों ने एक युवक को गिरफ्तार कर पुलिस को सौंप दिया वाकी तीन लोग भाग है अब पुलिस ने एक नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है ।
यह था पूरा मामला थाना बिनावर क्षेत्र के गांव पलिया निवासी भूपकिशोर, नन्हें , वीरपाल, और भागवती के नाम कुंवर गांव थाना क्षेत्र के गांव पनौटा में लगभग 20 बीघा जमीन है जिसका दलालों ने बरेली जिले के एक फर्जी विक्रेता को तैयार कर कुंवर गांव कस्बे के रामू पुत्र रामवीर को 3 लाख 60 हजार रुपए प्रति बीघा के हिसाब से सौदा कर दिया जबकि असली विक्रेता वीरपाल और नन्हें को जानकारी तक नहीं थी कि उनकी जमीन को दलाल फर्जी तरीके से बेच रहे हैं ।जमीन लेने वाले रामू का कहना है कि पनौटा निवासी ज्ञानस्वरूप बरेली जिले गांव सहासे निवासी इंद्रपाल पुत्र मोहरसिंह को बुलाकर लाए और जमीन का मालिक बताया युवक ने अपने पास वीरपाल और नन्हें नाम का आधार कार्ड दिखाया जो फर्जी था बयाना बतौर रामू ने दो लाख रुपए दिए और घर जाकर आधार कार्ड चैक किया तो वह फर्जी निकला तभी रामू को शक हो गया रामू ने शुक्रवार को इंद्रपाल को कुछ और पैसे देने के लिए बुलाया और पकड़कर पुलिस को सौंप दिया । इंद्रपाल के पास दो फर्ज़ी आधार कार्ड पकड़े गए जो पलिया निवासी नन्हें और वीरपाल नाम के थे। इंद्रपाल ने पूछताछ में जमीन फर्जीवाड़ा मामले अन्य लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं पुलिस ने इंद्रपाल सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस अन्य लोगों की तलाश कर रही है ।
जमीन की सौदाबाजी में कुंवर गांव देहात के पूर्व प्रधान भी सामिल है जमीन खरीदार रामू ने प्रधान के घर बैठकर युवक को दिए थे दो लाख रुपए पुलिस ने रामू के बयान दर्ज किए । सूत्रों का कहना है कि पूरे मामले में बरेली जिले के एक गांव का एक व्यक्ति भी सामिल है वह एक मंत्री का रिस्तेदार है और जमीन की खरीद-फरोख्त का काम करता है पुलिस तलाश सभी की तलाश में जुटी हुई है चर्चा है कि पूर्व प्रधान के घर पुलिस दो बार दबिश देने गाई थी । थानाध्यक्ष राजेश कौशिक का कहना कि एक नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है अन्य लोगों की तलाश की जा रही है मामले में कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा ।