परीक्षा परिणाम घोषित होते ही खिले बच्चों के चेहरे, मेधावियों का हुआ सम्मान
बिसौली। डी पॉल स्कूल में सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
डी पॉल स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक के माध्यम से छात्रों के प्रदर्शन की समीक्षा की गई, तथा कक्षा अध्यापक /अध्यापिकाओं ने अपने-अपने कक्षा के छात्र -छात्राओं को रिजल्ट कार्ड वितरित किए। सभी कक्षाओं में मेधावी छात्रों की सूची को बोर्ड पर प्रदर्शित किया गया। जिसको देखकर मेधावी छात्र-छात्राएँ उत्साहित दिखाई दिए। स्कूल के प्रबंधक फादर डॉक्टर मार्टिन बीसी ने सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर सफलता प्राप्त करने और एक आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
