बस को हाथ के इशारा देने के बावजूद बस न रोकने की शिकायत
ब्यूरो चीफ बदायूं
वजीरगंज। रात में गढ़मुक्तेश्वर डिपो की रोडवेज बस न रोकने पर यात्री ने बाइक की सहायता से उसे रुकवाया। बस के परिचालक से उनकी नोकझोंक हुई।
यात्री ने परिचालक पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है और संबंधित अधिकारियों समेत सीएम पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में एआरएम गढ़मुक्तेश्वर ने यात्री की शिकायत को गंभीरता से लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
कस्बा निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि वह रात्रि करीब आठ बजे वजीरगंज से बदायूं जाने के लिए
बाइक की सहायता से पीछा कर पकड़ी बस, परिचालक ने की अभद्रता
शिकायत पर गढ़मुक्तेश्वर के एआरएम ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
सड़क किनारे खड़े थे। रात में बदायूं के लिए बसें मिलना मुश्किल होती हैं। इसी दौरान गढ़मुक्तेश्वर डिपो की रोडवेज बस आई, जिसे उन्होंने हाथ देकर रोकने का इशारा किया। चालक ने उसे देख लेने के बाद भी बस नहीं रोकी और वहां से गुजर गया।
उन्हें बदायूं किसी आवश्यक काम से जाना था, इसलिए एक वाइक का सहारा लेकर उन्होंने बस
का पीछा किया और बस को रुकवा लिया। बस में बैठकर वह बदायूं तक पहुंचे। उनका आरोप है कि जब बस न रोकने को लेकर उन्होंने चालक देवेन्द्र कुमार से शिकायत की तो चालक ने उनसे अभद्र व्यवहार किया।
पीड़ित ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल के साथ ही एआरएम बदायूं और गढ़मुक्तेश्वर डिपो के अधिकारियों से की है। एआरएम गढ़मुक्तेश्वर ने बताया कि बस चालकों को निर्देश दिए गए हैं कि रात के समय संकेत देने पर यात्रियों को बस में बैठाया जाए। मामले की जांचकर परिचालक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
