Wazirganj वजीरगंज चेयरमैन प्रतिनिधि ने रोजा इफ्तार पार्टी आयोजित की

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

Wazirganj वजीरगंज चेयरमैन प्रतिनिधि ने रोजा इफ्तार पार्टी आयोजित की

Saturday, 14 March 2026 | March 14, 2026 Last Updated 2026-03-14T17:31:00Z
    Share
वजीरगंज चेयरमैन प्रतिनिधि ने रोजा इफ्तार पार्टी आयोजित की
चेयरमैन नूर सबा बेगम, प्रतिनिधि जहीर अहमद ने एक मीनार मस्जिद में किया आयोजन।बदायूं जिले के नगर पंचायत वजीरगंज स्थित एक मीनार मस्जिद में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।


 यह आयोजन चेयरमैन नूर सबा बेगम और उनके प्रतिनिधि जहीर अहमद द्वारा किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में रोजेदारों, नगर पंचायत क्षेत्र के गणमान्य लोगों और स्थानीय नागरिकों ने सामूहिक रूप से इफ्तार किया। इफ्तार से पूर्व मस्जिद में क्षेत्र की अमन-चैन और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं की गईं। 


अजान के बाद, रोजेदारों ने खजूर और पानी से अपना रोजा खोला। इसके बाद सभी ने एक साथ इफ्तार किया। इस दौरान आपसी भाईचारे, सौहार्द और अमन-चैन के लिए भी दुआएं मांगी गई क्षेत्रवासियों ने इस आयोजन की सराहना की। उन्होंने इसे सामाजिक सद्भाव और एकता को बढ़ावा देने वाला बताया।