उत्तराखंड में जिला पंचायत सदस्यों का शक्ति प्रदर्शन: भास्कर सम्मल को मिली कमान, 240+

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

उत्तराखंड में जिला पंचायत सदस्यों का शक्ति प्रदर्शन: भास्कर सम्मल को मिली कमान, 240+

Tuesday, 28 April 2026 | April 28, 2026 Last Updated 2026-04-29T02:26:35Z
    Share
उत्तराखंड में जिला पंचायत सदस्यों का शक्ति प्रदर्शन: भास्कर सम्मल को मिली कमान, 240+ जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बना मजबूत संगठन।


देहरादून:(चरन सिंह सरारी) उत्तराखंड की राजनीति और ग्रामीण विकास की दिशा तय करने वाली एक बड़ी पहल के तहत आज देहरादून के महालक्ष्मी बैंक्वेट हॉल, बंजारावाला में जिला पंचायत सदस्य संगठन की भव्य एवं ऐतिहासिक बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश के सभी 13 जनपदों—देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़—से 240 से अधिक जिला पंचायत सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर संगठन की एकजुटता और ताकत का प्रदर्शन किया। बैठक की अध्यक्षता चकराता, देहरादून के वरिष्ठ सदस्य केशर सिंह ने की। गहन विचार-विमर्श और रणनीतिक मंथन के बाद सर्वसम्मति से उधम सिंह नगर (सितारगंज) के जुझारू और सक्रिय जनप्रतिनिधि भास्कर सम्मल को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया, जिससे क्षेत्र में उत्साह की लहर दौड़ गई। वहीं राजेंद्र सिंह रांगड़ को प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष, प्रवीन रावत व अजयवीर सिंह भंडारी को महामंत्री, जोत सिंह रावत को गढ़वाल मंडल संयोजक, तथा उर्मिला बिष्ट, पंकज बोहरा, बचन सिंह बिष्ट और अनूप राज कुंवर को उपाध्यक्ष बनाया गया। संगठन के विस्तार को गति देने के लिए शीशपाल सजवाण व सम्पन्न नेगी को सचिव, जबकि उर्मिला राणा व दीक्षा नेगी को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में यह बड़ा निर्णय लिया गया कि संगठन को और अधिक सशक्त, संतुलित व प्रभावी बनाने के लिए सभी जनपदों को समान प्रतिनिधित्व दिया जाएगा तथा चरणबद्ध तरीके से प्रदेशभर में संगठन का विस्तार किया जाएगा। साथ ही लंबे समय से जिला नियोजन समितियों के गठन न होने पर सदस्यों ने तीखा रोष जताते हुए इसे जनहित के साथ अन्याय बताया। इस मौके पर विजयपाल रावत, पवन दास, गजेंद्र राणा, गोविंद पुंडीर, सुनील वर्मा, सविता पैन्यूली, मोहम्मद हसन, दीपेंद्र कोहली, शकुंतला पंवार सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों की रक्षा, विकास कार्यों को तेज करने और जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का संकल्प लेते हुए प्रदेश में एक सशक्त और निर्णायक संगठन खड़ा करने का ऐलान किया।