🌹🌹 छल से किया गया एक कर्म हजार पुण्यों को नष्ट कर देता है। आचार्य मुमुक्ष कृष्ण दद्दा जी महाराज
बरेली । कायस्थ सेना कल्याण परिवार बरेली द्वारा प्रेरित लाल फाटक स्थित वृद्धाश्रम में भागवत कथा के चतुर्थ दिवस आचार्य मुमुक्ष कृष्ण दद्दा जी महाराज ने अपनी वाणी से कहा कि छल से कुछ भी हासिल करने वाले अपने नेक कर्मों के द्वारा हासिल वस्तुओं को भी भविष्य में नष्ट कर देते हैं। कौरवों द्वारा पांडवों को धोखे से अज्ञातवास की पूर्ण कथा सुनाई और किस तरह उनके साथ अन्याय हुआ इस सारी कथा का विस्तार से वर्णन किया ।
आज की कथा के मुख्य यजमान राजेंद्र पाल सिंह एवं श्रीमती सुशील सिंह रहे आरती के यजमान सचिन सक्सेना और मोनिका सक्सेना रहे। आज की कथा में आलोक प्रधान, श्यामदीप सक्सेना,आलोक सक्सेना,आलोक कुमार एडवोकेट,भगवा परिषद जिलाध्यक्ष डॉक्टर सुबोध अस्थाना,रजनीश गंगवार,रचना चौहान,सुनील कुमार सक्सेना एडवोकेट, एम एस यादव, कांता गंगवार आदि उपस्थित रहे ।
