जिले भर में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस,
डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की पीड़ा
ब्यूरो चीफ हिंदी दैनिक आपकी आवाज़ जनता तक
शनिवार, 25 अप्रैल 2026 | लखीमपुर
थाना खीरी में नवागत डीएम अंजनी कुमार सिंह और एसपी डॉ. ख्याति गर्गकया ने दिए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
लखीमपुर खीरी, संवाददाता: उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर शनिवार को जनपद के सभी थानों में ‘थाना समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
जिले के मुख्य कार्यक्रम में नवागत जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने थाना खीरी पहुंचकर संयुक्त रूप से जनसुनवाई की। दोनों अधिकारियों ने एक-एक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा ‘जनता की संतुष्टि पहली प्राथमिकता’
जनसुनवाई के दौरान डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा, “शासन की मंशा है कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो। शिकायतकर्ता की शिकायत के निदान पर संतुष्टि जरूर हो, इसे सुनिश्चित कराएं।”
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादी को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए मदद करें। साथ ही सभी अधिकारी प्रो-एक्टिव होकर काम करें। डीएम ने भरोसा दिलाया कि उनका कार्यालय हर जरूरतमंद के लिए हमेशा खुला रहेगा।
एसपी ने महिला-बुजुर्गों की शिकायतों पर दिया विशेष जोर
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद और महिला अपराध से जुड़े मामलों को प्राथमिकता पर निस्तारित करने को कहा। उन्होंने थाना प्रभारियों से कहा कि समाधान दिवस में आने वाली हर शिकायत को रजिस्टर में दर्ज करें और निस्तारण की रिपोर्ट समय से भेजें।
नवागत डीएम का एक्शन मोड
उल्लेखनीय है कि 2014 बैच के आईएएस अंजनी कुमार सिंह ने 22 अप्रैल को ही लखीमपुर खीरी के🤐 जिलाधिकारी का पदभार संभाला है। मैनपुरी से स्थानांतरित होकर आए डीएम ने कार्यभार संभालते ही जनसुनवाई को प्राथमिकता दी है।
क्या है थाना समाधान दिवस
हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को प्रदेश के सभी थानों में थाना समाधान दिवस आयोजित होता है। इसमें डीएम, एसपी, एसडीएम और सीओ स्तर के अधिकारी मौजूद रहकर जनता की राजस्व और पुलिस से जुड़ी शिकायतें सुनते हैं। मौके पर निस्तारण संभव न होने पर टीम गठित कर समयबद्ध निस्तारण कराया जाता है।
