टीबी मुक्त भारत अभियान को रफ्तार: प्राइवेट अस्पतालों ने बढ़ाया हाथ, अब हर मरीज की होगी स्क्रीनिंग।

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

टीबी मुक्त भारत अभियान को रफ्तार: प्राइवेट अस्पतालों ने बढ़ाया हाथ, अब हर मरीज की होगी स्क्रीनिंग।

Saturday, 25 April 2026 | April 25, 2026 Last Updated 2026-04-25T17:14:18Z
    Share
टीबी मुक्त भारत अभियान को रफ्तार: प्राइवेट अस्पतालों ने बढ़ाया हाथ, अब हर मरीज की होगी स्क्रीनिंग।


रुद्रपुर: (चरनसिंह सरारी) जनपद को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अब व्यापक स्तर पर अभियान तेज कर दिया है, जिसमें प्राइवेट अस्पतालों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.के. अग्रवाल के निर्देशन में जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह मुस्तैद है और जिला क्षय नियंत्रण टीम के साथ मिलकर निजी अस्पतालों को इस मुहिम से जोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में सेन्टर टीबी डिवीजन, भारत सरकार की पहल पर केएचपीटी स्टेट टीबी सेल से डॉ. बिनीत को जिले में भेजा गया, जिन्होंने रुद्रपुर, खटीमा, सितारगंज व काशीपुर के विभिन्न निजी अस्पतालों का दौरा कर चिकित्सकों से मुलाकात की और टीबी स्क्रीनिंग को अनिवार्य रूप से लागू करने का आह्वान किया। अब सभी प्राइवेट अस्पतालों में आने वाले मरीजों की नियमित स्क्रीनिंग की जाएगी, जिससे संभावित टीबी रोगियों की समय रहते पहचान कर उनका उपचार शुरू किया जा सके। साथ ही सभी अस्पतालों में एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो प्रतिदिन निक्षय पोर्टल पर मरीजों की जानकारी, विशेषकर चेस्ट एक्स-रे की रिपोर्ट, अपडेट करेंगे। डॉ. बिनीत ने स्पष्ट किया कि स्क्रीनिंग के दौरान कोई भी मरीज पॉजिटिव पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल उसे चिन्हित कर इलाज की प्रक्रिया में शामिल करेगी। इस दौरान जिला पीएमडीटी समन्वयक नवल, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक राहुल श्रीवास्तव, संजीव जोशी, अरशद सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी और सहयोगी संस्थाओं के सदस्य भी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से अब टीबी उन्मूलन अभियान को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।