वजीरगंज में समाजसेवियों ने बांटी लस्सी,भीषण गर्मी से राहगीरों को मिली राहत
बदायूं जिले की नगर पंचायत वजीरगंज में भीषण गर्मी के बीच समाजसेवियों ने राहगीरों और स्थानीय लोगों को लस्सी वितरित की। यह पहल बढ़ती गर्मी से लोगों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से की गई, जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की। यह सेवा कार्य वजीरगंज स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं समाजसेवी मौजूद रहे, जिन्होंने मिलकर राहगीरों और स्थानीय लोगों को लस्सी का वितरण किया। समाजसेवियों ने बताया कि लगातार बढ़ रहे तापमान को देखते हुए वे प्रतिदिन लोगों की सेवा के लिए लस्सी, दही, शीतल जल और प्याऊ जैसी व्यवस्थाएं कर रहे हैं। इसका उद्देश्य बाजार में आने-जाने वाले लोगों को गर्मी से राहत दिलाना है लस्सी पीने वाले लोगों ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच ठंडी लस्सी पीकर उन्हें काफी राहत और ताजगी महसूस हुई। उन्होंने इस सेवा कार्य के लिए समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया और इसे मानवता की मिसाल बताया।
