परिवहन विभाग द्वारा ट्रैक्टर ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का अभियान चलाया गया

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

परिवहन विभाग द्वारा ट्रैक्टर ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का अभियान चलाया गया

Monday, 22 June 2026 | June 22, 2026 Last Updated 2026-06-23T01:51:46Z
    Share
परिवहन विभाग द्वारा ट्रैक्टर ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का अभियान चलाया गया साथ हीअनधिकृत रूप से ई-रिक्शा/ऑटो स्टैंड के खिलाफ कार्रवाई की गई**जिलाधिकारी महोदय बदायूं द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में सड़क दुर्घटनाओं के दृष्टिगत परिवहन विभाग द्वारा ट्रैक्टर ट्रालियों एवं अन्य व्यावसायिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने लगाए जाने के लिए 15 दिन का अभियान चलाया जा रहा है! इस अभियान के अंतर्गत आज परिवहन विभाग द्वारा 52 वाहन चेक किया गए, जिन वाहन पर रिफ्लेक्टर टेप नहीं लगे पाए गए, उन वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाए गए, जिसमें 14 ट्रैक्टर ट्रॉली एवं 10 व्यावसायिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाए गए, साथ ही अनरजिस्टर्ड 03 ई-रिक्शा परिवहन कार्यालय बदायूं में सीज किए गए, 6 ओवरलोड वाहन परिवहन कार्यालय में सीज किए गए जिनके द्वारा रुपए 2.5 लाख शुल्क सरकारी खाते में जमा कराया गया, जन सामान्य को अवगत कराना है साथ ही 70 ऐसे वाहनों के चालान किए गए जिन पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लगी थी नंबर प्लेट टूटी हुई थी बीमा नहीं था फिटनेस नहीं था इत्यादि, साथ ही बस यूनियन के अध्यक्ष श्री ओंकार सिंह के प्रत्यावेदन के सापेक्ष अवैध रूप से वाहनों को खड़ा करने पर अनधिकृत स्टैंड के खिलाफ कार्रवाई की गई ई-रिक्शा एवं ऑटो अवैध रूप से खड़े पाए गए, जिनको पुलिस लाइन में खड़ा कराया गया और वहां पर नो पार्किंग का बोर्ड लगाया गया, सभी जन सामान्य से अनुरोध है कि अपने वाहनों की फिटनेस/बीमा समय से करते रहे,वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए, यातायात के नियमों का पालन करें, युक्त संयुक्त कार्रवाई में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन /प्रशासन)श्री हरिओम, माल /यात्री कर अधिकारी श्रीअभिनव चौधरी, क्षेत्राधिकार यातायात श्री अनिल अहलावत, यातायात निरीक्षक श्री अजय पाल, परिवहन विभाग के प्रवर्तन सिपाही के साथ-साथ यातायात पुलिस के सिपाही मौजूद रहे