ब्लाक अध्यक्ष द्वारा आत्मदाह की चेतावनी के बाद हरकत में आया प्रशासन, 14 जुलाई तक रोजगार सेवकों को मानदेय भुगतान का आश्वासन
संवादाता मोहम्मद तारिक गाजी
बदायूं। सालारपुर ब्लॉक के रोजगार सेवकों का एक वर्ष से लंबित मानदेय न मिलने पर रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह चौहान द्वारा शुक्रवार को ब्लाक में आत्मदाह करने की चेतावनी वाला वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया रोजगार सेवकों के ब्लाक पहुंचने से पहले वहां भारी मात्रा में पुलिस बल मुस्तैद कर दिया गया जिसके बाद उन्हें चार प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट बुलाया गया। और जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) से वार्ता गई। जहां अधिकारियों ने 14 जुलाई 2026 तक लंबित मानदेय खातों में भेजने का आश्वासन दिया है जिसके बाद आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया गया। ब्लाक अध्यक्ष दिनेश ने बताया कि अगर 14 जुलाई तक समस्या का समाधान न हुआ तो दुबारा आंदोलन किया जाएगा और ब्लाक में आत्मदाह किया जाएगा। इस दौरान ब्लाक उपाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अनमोल सागर, दिलीप सिंह चौहान, सुखवीर कुमार सिंह, राजकुमार, अर्जुन कुमार सिंह, ओमवीर सिंह, किशनपाल सिंह, जसवंत कुमार, मेघपाल सिंह, होरीलाल, आरिफ अली और परवेज अली सहित बड़ी संख्या में रोजगार सेवक मौजूद रहे। बीडीओ नितिन कुमार ने बताया कि तकनीकी कारणों से भुगतान रुका गया था, समस्या लखनऊ भेज दी गई है और जल्द मानदेय जारी कराया जाएगा।।
