जिलाधिकारी बदायूँ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा।

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

जिलाधिकारी बदायूँ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा।

Friday, 31 July 2026 | July 31, 2026 Last Updated 2026-08-01T02:29:52Z
    Share
जिलाधिकारी बदायूँ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा। 

आज दिनांक 31.07.2026 को जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 को "Zero Incident, Zero Accident" के लक्ष्य के साथ सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया ।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कछला गंगा घाट पर नौकायन कर घाट क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु आवागमन से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। इस दौरान संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर ली जाएं, जिससे प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम यात्रा का अनुभव प्राप्त हो ।

अधिकारियों द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर सड़क की स्थिति, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, अस्थायी शौचालय, चिकित्सा सहायता केन्द्र, एम्बुलेंस, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग स्थल, विश्राम स्थल, सीसीटीवी,एवं यातायात प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। साथ ही संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करते हुए किसी भी प्रकार की कमी को तत्काल दूर किया जाए ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूर्णतः सुदृढ़ एवं सतर्क रखी जाए। यात्रा मार्ग, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थलों एवं कछला गंगा घाट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है, प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा श्रद्धालुओं की सहायता एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित रखते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें ।