बदायूँ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश *अध्यक्ष श्याम लाल पाल* द्वारा जारी पत्रांक 301/2026 दिनांक 09 जुलाई 2026 के माध्यम से *
संवादाता मोहम्मद तारिक गाजी
जनपद बदायूँ की सभी छह विधानसभा इकाइयों के अध्यक्षों की घोषणा* कर दी गई है। यह नियुक्तियाँ संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचाने के उद्देश्य से की गई हैं।
*माननीय सांसद श्री आदित्य यादव* ने सभी नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्षों को शुभकामनाएँ एवं बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी समाजवादी पार्टी के *राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव* के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों, समाजवादी विचारधारा एवं जनहित के मुद्दों को प्रत्येक गाँव, बूथ और वार्ड तक पहुँचाने का कार्य पूरी निष्ठा से करेंगे। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और सभी पदाधिकारी जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान तथा संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी पत्र *जिलाध्यक्ष आशीष यादव* को संबोधित करते हुए निर्देशित किया गया है कि सभी नव-नामित विधानसभा अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी निष्ठा, लगन एवं समर्पण के साथ संगठनात्मक कार्यों का निर्वहन करेंगे। उन्हें 15 दिनों के भीतर विधानसभा कार्यकारिणी का गठन, नियमित मासिक बैठकें आयोजित करने, विधानसभा मुख्यालय पर पार्टी कार्यालय संचालित करने तथा पार्टी के सक्रिय सदस्यों के साथ संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।
*घोषित विधानसभा अध्यक्ष*
*114-बिल्सी – श्री देवेन्द्र गौतम*
*115-बदायूँ सदर – श्री अतुल पटेल*
*116-शेखूपुर – श्री अशोक यादव*
*117-दातागंज – श्री सतीश यादव**
नए विधानसभा अध्यक्ष बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाएंगे तथा आगामी कार्यक्रमों एवं चुनावी तैयारियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे।
