इस्लामनगर एसएचओ हटाए गए, 4 निरीक्षकों का तबादला।

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

इस्लामनगर एसएचओ हटाए गए, 4 निरीक्षकों का तबादला।

Thursday, 30 July 2026 | July 30, 2026 Last Updated 2026-07-30T08:48:13Z
    Share
इस्लामनगर एसएचओ हटाए गए, 4 निरीक्षकों का तबादला।

बदायूं। जिले में कानून व्यवस्था को लेकर एसपी अंकिता शर्मा ने बुधवार देर रात बड़ा फेरबदल किया। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे इस्लामनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह से चार्ज वापस लेकर उन्हें क्राइम ब्रांच भेज दिया गया। साथ ही 3 अन्य इंस्पेक्टरों की जिम्मेदारी भी बदली गई है।
इस्लामनगर एसएचओ जितेंद्र सिंह पर पिछले सप्ताह राजस्वकर्मियों और बीजेपी के स्थानीय पदाधिकारियों ने गंभीर आरोप लगाए थे। आरोप था कि थाने में काम के बदले खुलेआम घूस मांगी जा रही है। इसको लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विरोध इतना बढ़ा कि राजस्वकर्मियों ने समाधान दिवस का बहिष्कार कर दिया।
इस्लामनगर थाना – सहसवान के एसएचओ धनंजय सिंह को नया प्रभारी बनाया गया। सहसवान थाना साइबर क्राइम सेल के इंस्पेक्टर नरेश कुमार सिंह को भेजा गया।
कछला गंगाघाट अस्थाई थाना- पुलिस लाइन के इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार शर्मा को कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत तैनात किया गया।