जनपद एटा के थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के नगला बनी गांव में जामुन की एक गुठली को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

जनपद एटा के थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के नगला बनी गांव में जामुन की एक गुठली को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते

Tuesday, 7 July 2026 | July 07, 2026 Last Updated 2026-07-07T08:17:56Z
    Share
जनपद एटा के थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के नगला बनी गांव में जामुन की एक गुठली को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गया। पहले दो महिलाओं के बीच कहासुनी हुई। मामला थाने पहुंचा और दोनों पक्षों पर शांति भंग की कार्रवाई भी हुई, लेकिन इसके बाद भी विवाद नहीं थमा। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जमानत पर छूटने के बाद दूसरे पक्ष ने करीब 10-12 बाहरी युवकों को मोटरसाइकिलों से गांव बुलाकर हमला करा दिया। हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ की और करीब छह राउंड फायरिंग कर पूरे गांव में दहशत फैला दी।
घटना की शुरुआत उस समय हुई, जब गांव का 14 वर्षीय किशोर जामुन खा रहा था। जामुन खाने के बाद उसने गुठली फेंकी, जो कथित रूप से श्यामा देवी के ऊपर जा गिरी। इसी बात को लेकर श्यामा देवी और बच्चे के परिवार के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते बच्चे की मां और श्यामा देवी आमने-सामने आ गईं। ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत कराया, लेकिन विवाद थमने के बजाय बढ़ता चला गया।
3 जुलाई को दोनों पक्ष थाना राजा का रामपुर पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए चालान किया। इसके बाद दोनों पक्ष जमानत पर रिहा होकर घर लौट आए।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जमानत पर छूटने के बाद श्यामा देवी के बेटे शिवम, अंशुल, अंकुल और नितेश ने रंजिश निकालने के लिए बाहर से करीब 10-12 युवकों को कई मोटरसाइकिलों पर गांव बुलाया। आरोप है कि हमलावर तमंचों से लैस थे। गांव पहुंचते ही उन्होंने विरोधी पक्ष के घर पर धावा बोल दिया। घर में घुसकर महिलाओं और पुरुषों के साथ मारपीट की, घरेलू सामान में तोड़फोड़ की और करीब छह राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। एटा से राजा चौहान की रिपोर्ट