घटना : नगर पंचायत वजीरगंज स्थित "लव-कुश फिजियोथैरेपी सेंटर" पर उप जिलाधिकारी एसडीएम द्वारा बड़ी छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान सेंटर संचालक सुशीलकुमार
ने कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और कागजों को फाड़ने का प्रयास किया। इस पर एसडीएम और संचालक के बीच कहा-सुनी हुई।कार्रवाई : एसडीएम के आदेश पर लव-कुश फिजियोथैरेपी सेंटर को तत्काल सील कर दिया गया है।
संचालक सुशील कुमार को पुलिस के साथ थाने भेजा गया। थाने पर सीएचसी सैदपुर के moic डॉ. जुनैद मेहंदी भी मौजूद रहे।
नोट : मामले में आगे की विधिक कार्रवाई प्रशासन द्वारा की जाएगी। उप जिलाधिकारी कार्यालय, बिसौली , बदायूं
