प्रयागराज l समाजवादी महिला सभा ने धरना स्थल से सुभाष चौराहे तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की शव यात्रा निकालकर प्रदर्शन करते हुये अर्थी फूंकने का प्रयास किया l उत्तर प्रदेश मे विरोध-प्रदर्शनों का दौर जारी है l इसी कड़ी मे आज समाजवादी महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोलते हुये एक अनोखा और उग्र प्रदर्शन किया l धरना स्थल से लेकर सुभाष चौराहे तक महिला कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री की शव यात्रा निकाली और अर्थी फूंकने का प्रयास किया l हाथों मे लाल-हरे झंडे, सरकार विरोधी नारे और सड़कों पर गूंजता गुस्सा जहां समाजवादी महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया l धरना स्थल से शुरू हुआ यह विरोध जुलूस सुभाष चौराहे तक पहुंचा l प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली और चौराहे पर पहुंचकर अर्थी फूंकने की कोशिश की l हालांकि, मौके पर पहले से तैनात पुलिस बल ने मुस्तैदी दिखाते हुये कार्यकर्ताओं को अर्थी मे आग लगाने से रोक दिया l इस दौरान पुलिस और महिला कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की भी देखने को मिली l प्रयागराज से हिन्दी दैनिक आपकी आवाज जनता तक ब्यूरो चीफ रुबी श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट l
› प्रयाग राज
समाजवादी महिला सभा ने धरना स्थल से सुभाष चौराहे तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की शव यात्रा निकालकर प्रदर्शन करते हुये अर्थी फूंकने
