प्रयागराज से ब्यूरो चीफ रूबी श्रीवास्तव की 24 जुलाई, 2026 को योगेंद्र पांडे के आवास 201, भुसौली टोला, प्रयागराज में युनाइटेड फोरम ऑफ़ पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन, प्रयागराज की बैठक राजेश यादव के नेतृत्व में हुई। सत्येंद्र बहादुर सिंह ने आठवें वेतन आयोग के टी.ओ. आर.में पेंशनर शब्द जोड़े जाने पर बल दिया।और अघोषित इमरजेंसी जैसा वर्तमान प्रशासन और नेताओं का आचरण बताया। राजेश कुमार ने 22 जुलाई को राष्ट्रीय ध्वज दिवस मनाया जाने की माननीय प्रधानमंत्री जी से प्रार्थना की है तथा पेंशनरों की सुविधा के लिए प्रयागराज में सर्व सुविधा संपन्न एम्स के समान एक सरकारी अस्पताल तत्काल खोले जाने की आवश्यकता पर बल दिया। रामकिशोर ने कहा जिन विभागों के पेंशनरों को सातवें वेतन आयोग की परिलब्धियों का लाभ नहीं मिला है,उन्हें आंठवें वेतन आयोग का प्रतिवेदन आने के पूर्व उसका लाभ संबंधितों को दिया जाए। प्रकाश कुमार और योगेंद्र पांडे ने आने वाले 29 सितंबर के धरने को ऐतिहासिक बनाने का अनुरोध किया एवं कहा कि रेलवे केपार्सल विभाग का निजीकरण किया गया है,यह नौजवानों और समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।
नागरिकों को पूर्व में दी जाने वाली रियायतें तत्काल बहाल किए जाने की आवश्यकता जोर दिया, और कहा कि हमारे नौजवानों की बातों को सहानभूति पूर्वक सुनकर उसका कोई सर्वमान्य हल निकला जाना चाहिए,उनकी आवाज को असम वैधानिक रूप से दबाया नहीं जाना चाहिए। रामकिशोर और योगेंद्र पांडे ने सुंदर गीत गाए,इन्हें संगठन की ओर से विशेष सराहना प्राप्त हुयी।,
सभा के अंत में राजेश यादव ने आए हुए गणमान्य पेंशनरजनों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
उपरोक्त विषय पर सर्वश्री: गिरीश चंद्र यादव,द्वारका प्रसाद, उदय शंकर श्रीवास्तव,अबरार अहमद, घनश्याम, रामलाल पटेल,वीरेंद्र कुमार पांडे, जावेद अख्तर, अशोक कुमार, हरिश्चंद्र,आदि ने भी
अपने विचार प्रकट किये और समर्थन देने का वादा किया।
