उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक के उपसभापति के प्रथम बार आगमन पर हुआ भव्य स्वागत।

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक के उपसभापति के प्रथम बार आगमन पर हुआ भव्य स्वागत।

Saturday, 11 July 2026 | July 11, 2026 Last Updated 2026-07-11T09:46:01Z
    Share
उत्तर  प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक के उपसभापति के प्रथम बार आगमन पर हुआ भव्य स्वागत।
         बरेली । उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक के उपसभापति बनने के बाद प्रथम बार गृह जनपद बरेली आने पर श्री रविंद्र सिंह राठौर का भाजपा कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया । श्री राठौर भाजपा के बरेली जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं । 
           अपने स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए श्री राठौर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में मतभेद भुलाकर जुटने का आव्हान किया उन्होंने कहा कि पार्टी का सामान्य कार्यकर्ता ही पार्टी की जान है । 
       इस अवसर पर बहोरन लाल मौर्य, अधीर सक्सेना,आदेश प्रताप सिंह,सोमपाल शर्मा, डॉ सी पी एस चौहान,शुभम द्विवेदी, जे पी एस पाल, पवन अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।