मोहम्मदी में हादसा कर ट्रक चालक ट्रक सहित फरार, ई-रिक्शा नाले में गिरा, बीमार पुत्री सहित मां गंभीर घायल
ब्यूरो चीफ आपकी आवाज़ जनता तक
मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी।
मोहम्मदी-शाहजहांपुर हाईवे पर बबौरी के पास सोमवार दोपहर 1:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी और ट्रक सहित मौके से फरार हो गया।
हादसे में ई-रिक्शा सवार बबौरी निवासी राकेश की पत्नी व उनकी बीमार पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा सड़क किनारे नाले में पलट गया और बीमार पुत्री मौके पर ही बेहोश हो गई।
बताया गया कि ट्रक शाहजहांपुर की ओर से आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक का नंबर HR सीरीज का है। टक्कर मारने के बाद चालक ने ट्रक नहीं रोका और गोमती मोड़ की तरफ तेज गति से भाग निकला। बारिश के कारण लोगों के रोकने के बावजूद चालक ट्रक सहित फरार होने में सफल रहा।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी मोहम्मदी भेजा गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है
