कस्बे के बीचोंबीच स्थित एक घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा से हजारों की कीमत की चार बैटरियां ले उड़े चोर

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

कस्बे के बीचोंबीच स्थित एक घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा से हजारों की कीमत की चार बैटरियां ले उड़े चोर

Wednesday, 22 July 2026 | July 22, 2026 Last Updated 2026-07-23T04:10:48Z
    Share
कस्बे के बीचोंबीच स्थित एक घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा से हजारों की कीमत की चार बैटरियां ले उड़े चोर


चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली



कुंवरगांव संवाददाता 

कुंवरगांव बदांयू थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों के हौसले बुलंद होते दिखाई दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा का बिषय बना हुआ है चोरी की घटना का एक मामला कस्बे के होली चौक स्थित वार्ड नंबर-5 से सामने आ रहा है जहां मिली जानकारी के अनुसार,
कस्बे के बीचोंबीच स्थित एक घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा से अज्ञात चोर चार बैटरियां चोरी कर ले गए। पीड़ित के अनुसार चोरी गई बैटरियों की कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है। पीड़ीत ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है, चर्चा है कि पुलिस भले ही जांच का हवाला देकर पीड़ीत को ढांढस बंधा रही हो लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर सकी है जिसको लेकर लोगों में असंतोष व्याप्त है,

जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी राकेश पुत्र रामभरोसेलाल ने बताया कि शुक्रवार रात उन्होंने अपना ई-रिक्शा रोज की तरह घर के बाहर खड़ा किया था। शनिवार सुबह जब वह बाहर आए तो ई-रिक्शा की चारों बैटरियां गायब थीं। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी बैटरियों का कोई पता नहीं चल सका।

पीड़ित ने कुंवरगांव थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस मामले की जांच कर रही है स्थानीय लोगों का कहना है यदि समय रहते आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाती तो चोरों तक पहुंचने में मदद मिल सकती थी
स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नियमित गश्त और निगरानी बढ़ाने की आवश्यकता है।