प्रयागराज रूबी श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ हिन्दी दैनिक आपकी आवाज जनता तक
प्रयागराज l गुरु पूर्णिमा पावन पर्व के उपलक्ष्य मे मानव धर्म मंदिर अल्लापुर बाघंबरी रोड आश्रम मे गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया l
आश्रम प्रभारी महंत शारथा नन्द जी, माननीय सुमना बाई जी, माननीय जिज्ञासा बाई जी ने गुरू पूर्णिमा के अवसर पर गुरु की महिमा के विषय पर विचार किया l माननीय शारथा नन्द जी ने कहा हमारे शास्त्रों मे ब्यास पूजा का बड़ा ही महत्व है जिसमें एक शिष्य अपने गुरु के शरण मे जाकर हमारे देश के सनातन आध्यात्मिक बोध को प्राप्त करता है l तथा अपने जीवन के अंदर कुछ अनमोल तत्व का ज्ञान विषय सहित अनुभव करता है l गुरु अपने शिष्य के विकारों को दूर कर उस निर्विकार चेतन ज्योति का साक्षात्कार हृदय निखारता है जिससे हमेशा-हमेशा के लिये इसके हृदय का रूपांतरण हो जाता है और सत्य चित्त का आनन्द कर लेता है, उस ज्ञान को पाकर जीव धन्य हो जाता है इसलिये हर वर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा को यह कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, और बच्चों के द्वारा संस्कृति कार्यक्रम और भंडारे का आयोजन भी किया जाता है l इस कार्यक्रम के आयोजक इन्द्रजीत साहू, ज्ञानी गोयल, नीरज केसरवानी, शिव मंगल, विक्की गुप्ता, पुनीत आयुष वर्मा जी इत्यादि ने अपना सहयोग किया l
