08 अगस्त को प्रयागराज में होगा "छात्रों की गूंज" कार्यक्रमराहुल गांधी करेंगे नेतृत्व, पेपर लीक-रोजगार मुद्दे उठेंगेकांग्रेस ने चलाया व्यापक जनसंपर्क अभियान, छात्रों में दिखा उत्साह
*प्रयागराज। ब्यूरो चीफ प्रयागराज रूबी श्रीवास्तव
लोकसभा में *नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी* के नेतृत्व में *08 अगस्त 2026* को प्रयागराज में *"छात्रों की गूंज"* कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर आज कांग्रेस नेताओं ने शहर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।
*घर-घर पहुंचे कांग्रेस नेता*
अभियान का नेतृत्व *कांग्रेस नेता एवं उच्च न्यायालय के अधिवक्ता एडवोकेट रजनीश* ने किया। रजनीश पूर्व छात्र नेता और केंद्रीय विश्वविद्यालय इलाहाबाद के छात्र रह चुके हैं। उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टीम ने प्रयागराज के विभिन्न *डेलीगेसियों, लॉज, छात्रावासों और सार्वजनिक स्थलों* पर जाकर छात्रों से संवाद किया।
*क्या है कार्यक्रम का उद्देश्य*
जनसंपर्क के दौरान छात्रों को कार्यक्रम के उद्देश्य से अवगत कराया गया। कांग्रेस नेताओं ने युवाओं से *शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता* और भविष्य से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए 8 अगस्त के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
*छात्रों ने जताया समर्थन*
छात्र-छात्राओं ने "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम के प्रति उत्साह व्यक्त किया। छात्रों का कहना है कि आज युवाओं के सामने *रोजगार, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता, पेपर लीक और नियुक्तियों में देरी* जैसी गंभीर चुनौतियां हैं। ऐसे समय में छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने वाला यह कार्यक्रम उनके लिए अपनी बात रखने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।
छात्रों ने एक स्वर में कहा कि वे अपने भविष्य और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाने वाले नेतृत्व की ओर आशा से देख रहे हैं और हर परिस्थिति में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
