जेल में बंद भाई अली से मिलने जा रहा था, कार डिवाइडर से टकराई; दोस्त की भी गई जान, तीन घायल

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

जेल में बंद भाई अली से मिलने जा रहा था, कार डिवाइडर से टकराई; दोस्त की भी गई जान, तीन घायल

Thursday, 6 August 2026 | August 06, 2026 Last Updated 2026-08-07T01:36:39Z
    Share
जेल में बंद भाई अली से मिलने जा रहा था, कार डिवाइडर से टकराई; दोस्त की भी गई जान, तीन घायल
झांसी। माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की गुरुवार को झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उसके साथ कार में सवार सोनू नामक युवक की भी जान चली गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, अबान अपने साथियों के साथ झांसी जिला जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मुलाकात करने जा रहा था। इसी दौरान पूंछ थाना क्षेत्र के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
बताया जा रहा है कि अली अहमद को अक्टूबर 2025 में प्रयागराज की नैनी जेल से झांसी जिला जेल स्थानांतरित किया गया था। अबान उसी से मिलने के लिए जा रहा था। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि वर्ष 2023 में उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अतीक अहमद के बेटे असद अहमद की झांसी में एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई थी। अब सड़क हादसे में अबान की मौत के बाद अतीक परिवार को एक और बड़ा झटका लगा है।