घर के भीतर चल रहा सट्टे का खेल, वीडियो वायरल होने पर हड़कंपकबूलपुरा में सट्टेबाजी का भंडाफोड़, पुलिस ने मकान मालिक सहित अज्ञात पर दर्ज किया केस

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

घर के भीतर चल रहा सट्टे का खेल, वीडियो वायरल होने पर हड़कंपकबूलपुरा में सट्टेबाजी का भंडाफोड़, पुलिस ने मकान मालिक सहित अज्ञात पर दर्ज किया केस

Tuesday, 4 August 2026 | August 04, 2026 Last Updated 2026-08-04T11:14:38Z
    Share
घर के भीतर चल रहा सट्टे का खेल, वीडियो वायरल होने पर हड़कंपकबूलपुरा में सट्टेबाजी का भंडाफोड़, पुलिस ने मकान मालिक सहित अज्ञात पर दर्ज किया केस
बदायूं। जिले में अवैध सट्टेबाजी का कारोबार बेखौफ तरीके से संचालित होने का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के कबूलपुरा इलाके में एक रिहायशी मकान के अंदर युवकों द्वारा सट्टा लगाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और कार्रवाई शुरू कर दी गई है।वायरल वीडियो में एक कमरे के अंदर करीब पांच से सात युवक बैठे दिखाई दे रहे हैं, जो खुलेआम रुपये का दांव लगा रहे हैं। उनके सामने नकदी रखी हुई है और बिना किसी डर के सट्टेबाजी का खेल चलता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस मकान में लंबे समय से इस तरह का अवैध कारोबार चल रहा था, लेकिन किसी ने शिकायत नहीं की थी।बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने चुपके से इस गतिविधि का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला सुर्खियों में आ गया। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आते ही कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित मकान मालिक सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम वीडियो की जांच कर आरोपियों की पहचान में जुटी है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में