सरकारी इमदाद से पहले पहुंची अखिलेश की इमदाद - बेला, किशनपुर और हरनारायणपुर में सपा का वफ्द

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

सरकारी इमदाद से पहले पहुंची अखिलेश की इमदाद - बेला, किशनपुर और हरनारायणपुर में सपा का वफ्द

Thursday, 20 August 2026 | August 20, 2026 Last Updated 2026-08-21T03:36:18Z
    Share
सरकारी इमदाद से पहले पहुंची अखिलेश की इमदाद - बेला, किशनपुर और हरनारायणपुर में सपा का वफ्द

मृतक परिवारों को 1-1 लाख के चेक, घायलों को 10-10 हजार नकद; सांसद बोले - सरकार बनने पर कोई मजदूर परदेश नहीं जाएगा

रिपोर्ट हारून एम एच रज़ा वाहिदी 

मोहम्मदी, खीरी - मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पेश आए अफसोसनाक सड़क हादसे में मोहम्मदी क्षेत्र के मजदूरों की मृत्यु की खबर से पूरे इलाके में मातम पसर गया। इस ग़म की घड़ी में समाजवादी पार्टी के कौमी सदर अखिलेश यादव की हिदायत पर पार्टी का एक आला वफ्द मुतास्सिर गांवों में पहुंचा।

यह प्रतिनिधिमंडल किशनपुर अजीत, हरनारायणपुर और बेला तुरसिया में मृतकों के घर पहुंचा। वफ्द की कयादत धौरहरा के सांसद आनंद भदौरिया और मोहनलालगंज के सांसद आर.के. चौधरी ने की। वफ्द ने हर मृतक परिवार को 1-1 लाख रुपये का चेक और हर घायल को 10-10 हजार रुपये की फौरी नकद इमदाद दी।

इस मौके पर सांसद आनंद भदौरिया ने कहा, "हुकूमत की मदद आने से पहले हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने हमें आपके आंसू पोंछने के लिए भेजा है। शोकाकुल परिवार हमारा अपना परिवार है, इस दुख की घड़ी में हम सब आपके साथ खड़े हैं।"

सांसद द्वय ने हुकूमत से पुरज़ोर मुतालबा किया कि प्रत्येक मृतक परिवार को 25-25 लाख रुपये और घायलों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि यह बड़े अफसोस की बात है कि हमारे मजदूरों को रोज़गार के लिए दूसरा प्रदेश जाना पड़ता है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सूबे के किसी भी मजदूर को बाहर कमाने नहीं जाना पड़ेगा।

इस वफ्द में जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक सुनील कुमार लाला, प्रदेश सचिव श्रीकृष्ण राज, विधानसभा अध्यक्ष सुरेश पाल यादव, क्रांति कुमार सिंह, जयकरन वाजपेयी, कार्तिक तिवारी, डॉक्टर जुबैर खां, दानिश अब्दुल्ला, जमीर अहमद समेत बड़ी तादाद में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।