करंट लगने से गौवंश की मौत, ट्रांसफार्मर केबिन में पड़ा रहा शव

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

करंट लगने से गौवंश की मौत, ट्रांसफार्मर केबिन में पड़ा रहा शव

Thursday, 6 August 2026 | August 06, 2026 Last Updated 2026-08-07T02:09:40Z
    Share
करंट लगने से गौवंश की मौत, ट्रांसफार्मर केबिन में पड़ा रहा शव



कुंवर गांव संवाददाता 

कुंवरगांव (बदायूं)। कस्बा कुंवरगांव के रामलीला मैदान की ओर स्थित 400 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर के केबिन में करंट लगने से एक गौवंश की मौत हो गई। घटना के बाद गौवंश का शव करीब दो दिन तक केबिन में पड़ा रहा।
स्थानीय लोगों के अनुसार, शव दो दिन तक वहीं पड़ा रहने से आसपास दुर्गंध फैलने लगी। सूचना मिलने पर वृहस्पतिवार को नगर पंचायत कर्मचारियों की टीम पहुंची और ट्रॉली की सहायता से मृत गौवंश को उठाकर उसका निस्तारण कराया।
नगरवासियों का कहना है कि क्षेत्र में खुले अथवा असुरक्षित ट्रांसफार्मरों के कारण पहले भी करंट लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, आवश्यक मरम्मत कराने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।