कैली के करील बाबा मंदिर के दानपात्र से नकदी चोरी, पुलिस को दी तहरीर

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

कैली के करील बाबा मंदिर के दानपात्र से नकदी चोरी, पुलिस को दी तहरीर

Thursday, 6 August 2026 | August 06, 2026 Last Updated 2026-08-07T02:15:22Z
    Share
कैली के करील बाबा मंदिर के दानपात्र से नकदी चोरी, पुलिस को दी तहरीर


कुंवर गांव संवाददाता 


कुंवरगांव बदांयू । थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गांव कैली, इमलिया और हसनपुर के बीच स्थित प्राचीन करील बाबा देव स्थान से अज्ञात चोर दानपात्र काटकर उसमें रखी नकदी चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह उस समय हुई, जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। दानपात्र कटा हुआ देखकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और पुलिस को सूचना दी गई।
गांव निवासी देवपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अज्ञात चोर रात के समय मंदिर परिसर में रखे दानपात्र को काटकर उसमें रखी नकदी चोरी कर ले गए। उन्होंने मामले का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी मंदिर से घंटा चोरी हो चुका है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से श्रद्धालुओं में असुरक्षा की भावना है। उनका कहना है कि असामाजिक तत्व मौका पाकर धार्मिक स्थल को निशाना बना रहे हैं।
थानाध्यक्ष राजेश कौशिक ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। मंदिर की सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की भी व्यवस्था कराई जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।