शाहपुर में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल
पांच बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने कब्जे से हथियार बरामद किए
मुजफ्फरनगर। शाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि पुलिस ने घेराबंदी कर कुल पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस टीम ने बदमाशों की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
मौके से तीन अन्य बदमाशों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
तहसील सदर प्रभारी रितिक शर्मा
