स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर पंचायत सैदपुर में स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित
आज नगर पंचायत सैदपुर में स्वच्छ भारत मिशन एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के अंतर्गत एक विशेष स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत के चेयरमैन साहब ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि "सैदपुर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। प्रत्येक नागरिक अपने घर एवं आसपास साफ-सफाई रखे तथा कूड़े का 4-बिन रामपुर: संयुक्त प्रवर्तन अभियान में ओवरलोड वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 7 वाहन सीज, 4.78 लाख रुपये का जुर्माना
रामपुर। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर गुरुवार तड़के 4 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक परिवहन एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान के दौरान 7 वाहनों को सीज किया गया, जबकि 3 अन्य वाहनों का चालान करते हुए कुल 4.78 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), खनन अधिकारी और उप जिलाधिकारी सदर की संयुक्त टीम ने रिवर साइट इन से शहजादनगर तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। अजीतपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में ओवरलोड संचालन करते पाए जाने पर 3 डंपरों को सीज कर पुलिस चौकी में खड़ा कराया गया
इसके बाद शाहबाद क्षेत्र में भी अभियान जारी रहा, जहां ओवरलोड पाए जाने पर 2 पिकअप, 1 ट्रक और 1 डंपर को सीज किया गया। साथ ही 3 अन्य वाहनों के चालान भी किए गए
प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान कुल 4 लाख 78 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसमें से 86 हजार रुपये का जुर्माना मौके पर ही ऑनलाइन जमा कराया गया
यातायात एवं वाहन सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिलने पर 1 बस और 1 स्कूल बस का भी चालान किया गया
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में ओवरलोडिंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन के विरुद्ध भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी संचालकोंके अनुसार पृथक्करण कर नगर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें।"
कार्यक्रम के उपरांत RTM Society for Social Development की टीम द्वारा विभिन्न समुदायों में जाकर लोगों को स्वच्छता, कचरा पृथक्करण तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को गीला, सूखा, स्वास्थ्यकर एवं विशेष देखभाल वाले कचरे को अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित किया गया तथा स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर RTM Society की डायरेक्टर रिदा तनवीर, मुशीर अली, मेंबर आज़म हुसैन नगर पंचायत के कर्मचारीगण, वार्ड सदस्यगण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से सैदपुर को एक स्वच्छ, सुंदर और आदर्श नगर बनाना है। सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत बनाएं और स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने में अपना सक्रिय सहयोग दें।
