जनपद एटा की थाना अलीगंज क्षेत्र की घटना जहां बारात की खुशियों के बीच उस समय परिवार की सांसें अटक गईं,

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

जनपद एटा की थाना अलीगंज क्षेत्र की घटना जहां बारात की खुशियों के बीच उस समय परिवार की सांसें अटक गईं,

Friday, 21 August 2026 | August 21, 2026 Last Updated 2026-08-22T02:43:10Z
    Share
जनपद एटा की थाना अलीगंज क्षेत्र की घटना जहां बारात की खुशियों के बीच उस समय परिवार की सांसें अटक गईं, जब बारात में शामिल होने आया 10 वर्षीय गुलफाम अचानक लापता हो गया। सुबह चाय पीने के बाद बच्चा कहीं चला गया। परिजनों ने आसपास के इलाके में काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सूचना मिलते ही एटा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तलाश शुरू की। पुलिस की तत्परता का नतीजा रहा कि महज कुछ घंटों में बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके माता-पिता के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी।
गुलफाम पुत्र नसीम निवासी ग्राम मांजगांव पूर्व, कपिल क्षेत्र, फर्रुखाबाद शुक्रवार सुबह अलीगंज की काशीराम कॉलोनी के ब्लॉक नंबर-1 में आयोजित बारात में शामिल होने आया था। सुबह करीब आठ बजे चाय पीने के बाद वह अचानक वहां से निकल गया। कुछ देर तक परिजनों ने उसके लौटने का इंतजार किया, लेकिन जब काफी समय बीत गया तो चिंता बढ़ने लगी।
दो घंटे तलाश के बाद पुलिस को दी सूचना
परिजनों ने आसपास की गलियों, रास्तों और मोहल्लों में बच्चे को तलाशा। करीब दो घंटे तक लगातार खोजबीन के बावजूद गुलफाम का पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही 112 पुलिस सक्रिय हुई और बच्चे की तलाश के लिए संभावित रास्तों पर खोजबीन शुरू कर दी।
पांच किमी दूर मिला गुलफाम, पुलिस ने ली राहत की सांस
पुलिस टीम ने लगातार तलाश जारी रखी। करीब तीन घंटे बाद अलीगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर कस्बे से करीब पांच किलोमीटर दूर पुलिस को गुलफाम सकुशल मिल गया। बच्चे की बरामदगी की सूचना तत्काल थाने को दी गई। एसएसआई जयवीर सिंह मौके पर पहुंचे और बच्चे को थाने लेकर आए।
इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। थाने पहुंचे माता-पिता ने जैसे ही अपने बच्चे को सकुशल देखा, उनकी चिंता खुशी में बदल गई। पुलिस ने बच्चे को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।
ऑपरेशन मुस्कान ने लौटाई परिवार की मुस्कान
एटा पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और ऑपरेशन मुस्कान के तहत की गई कार्रवाई ने एक परिवार को बड़ी चिंता से बचा लिया। बच्चे के लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने समय गंवाए बिना तलाश शुरू की और कुछ ही घंटों में उसे सकुशल खोज निकाला।
पुलिस की इस तत्परता पर परिजनों ने एटा पुलिस का आभार जताया। परिवार ने कहा कि बच्चे के अचानक गायब होने से पूरा परिवार परेशान था, लेकिन पुलिस के तत्काल सक्रिय होने से उन्हें जल्द ही राहत मिल गई।
समय पर सूचना, तत्काल पुलिस की सक्रियता और लगातार तलाश—इसी त्वरित कार्रवाई ने गुलफाम को सकुशल परिवार तक पहुंचा दिया एटा से राजा चौहान की रिपोर्ट