मदिरा की दुकानों पर आबकारी विभाग की सख्ती, स्टॉक का किया सत्यापन

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

मदिरा की दुकानों पर आबकारी विभाग की सख्ती, स्टॉक का किया सत्यापन

Friday, 21 August 2026 | August 21, 2026 Last Updated 2026-08-22T03:09:06Z
    Share
मदिरा की दुकानों पर आबकारी विभाग की सख्ती, स्टॉक का किया सत्यापन
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आबकारी विभाग ने जनपद में संचालित मदिरा की दुकानों का निरीक्षण किया। जिला आबकारी अधिकारी एवं आबकारी निरीक्षकों की टीम ने दुकानों पर पहुंचकर बिक्री व्यवस्था और स्टॉक की जांच की।
निरीक्षण के दौरान पॉश मशीन के माध्यम से मदिरा की बिक्री सुनिश्चित करने के साथ दुकानों में उपलब्ध स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया। अधिकारियों ने यह भी जांच की कि उपभोक्ताओं को मदिरा निर्धारित मूल्य पर ही उपलब्ध कराई जा रही है या नहीं।
निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली की शिकायतों की जांच के लिए विभाग की ओर से गोपनीय टेस्ट परचेज भी कराए गए। अधिकारियों ने अनुज्ञापियों और विक्रेताओं को निर्धारित नियमों के अनुसार बिक्री करने के निर्देश दिए।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि मदिरा की बिक्री में निर्धारित मूल्य और विभागीय नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उपभोक्ता किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए जन शिकायत ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं।