नगर पंचायत अलापुर में प्रकाश व्यवस्था पूरी तरीके से हुई फ़ेल।बदायूं फर्रुखाबाद हाईवे पर ककराला मोड़ से धर्मकांटा तक पड़ा अंधेरा।
शाम होते ही बदायूं फर्रुखाबाद हाईवे पर छा जाता है अंधेरा।
नगर पंचायत अधिसाषी अधिकारी नहीं आते हैं नगर पंचायत कार्यालय।
कावड़ यात्रा में आने वाले शिव भक्तों श्रद्धालुओं में भर रहा है रोष।
ढाई साल से विकास योजना में नगर पंचायत अलापुर पूरी तरीके से फेल नजर आ रही है।
जिला प्रशासन सरकार इस मामले को संज्ञान में नहीं ले रहा है
वही जिम्मेदार अधिकारी कार्यालय में बैठकर आराम फरमा रहे हैं।
कावड़ यात्रा शुरू होने के बावजूद भी नगर पंचायत अलापुर द्वारा बदायूं फर्रुखाबाद हाईवे पर नहीं लगवाई गई लाइट।
मोहल्ले वासियों का आरोप है कि खभों पर लगी जनरेटर की लाइन और एलईडी लाइट को उतार लिया गया।
पूरा मामला नगर पंचायत अलापुर के बदायूं फर्रुखाबाद हाईवे का है।
( बदायूं से वीरपाल सिंह की रिपोर्ट)
