श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत डीएम अवनीश राय एवं एसएसपी अंकिता शर्मा द्वारा कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत डीएम अवनीश राय एवं एसएसपी अंकिता शर्मा द्वारा कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

Friday, 21 August 2026 | August 21, 2026 Last Updated 2026-08-22T02:57:16Z
    Share
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत डीएम अवनीश राय एवं एसएसपी अंकिता शर्मा द्वारा कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा  

कछला /बदायूँ - शुक्रवार को बदायूँ डीएम अवनीश राय एवं एसएसपी अंकिता शर्मा द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 को “Zero Incident, Zero Accident” के लक्ष्य के साथ सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया ।निरीक्षण के दौरान कछला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, घाट की सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया गया । अधिकारियों द्वारा संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी न रहे तथा सभी व्यवस्थाओं का निरंतर निरीक्षण करते हुए आवश्यकतानुसार तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ।
कांवड़ यात्रा के दौरान संभावित भीड़ एवं यातायात के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था, पार्किंग, रूट डायवर्जन, बैरियर, भीड़ नियंत्रण एवं वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई, ताकि कांवड़ियों, श्रद्धालुओं एवं आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े ।एसएसपी द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा मार्ग, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थलों एवं कछला गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था पूर्णतः सुदृढ़ एवं सतर्क रखी जाए । सभी ड्यूटी प्वाइंट पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा श्रद्धालुओं की सहायता एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

उन्होंने निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, भीड़ नियंत्रण, आपात स्थिति से निपटने तथा किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें । साथ ही पुलिस बल को लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए गए ।जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट किया गया कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना प्रशासन एवं पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं ।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक उझानी प्रवीन कुमार, कछला चौकी प्रभारी अविनाश पुंडीर व अन्य पुलिस कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।