एटा की मारहरा पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के एक मामले में दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पॉक्सो एक्ट के तहत की गई है। घटना गुरुवार से संबंधित है।
जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जी. के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक एटा योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत मारहरा पुलिस ने यह गिरफ्तारी की।
यह मामला थाना मारहरा पर मुअसं- 154/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 70(2), 351(3) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के अंतर्गत पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तार किए गए दोनों बाल अपचारियों के खिलाफ थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। बाल अपचारी होने के कारण उनकी पहचान उजागर नहीं की गई है।
इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनुज कुमार, कांस्टेबल सोनू कुन्तल, कांस्टेबल मुकेश कुमार, कांस्टेबल आयुष चौधरी और कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह शामिल थे। एटा से राजा चौहान की रिपोर्ट
