बिसौली नगर में बिल्सी रोड पर शनि मंदिर के पास दो बाइकों की हुई जोरदार भिड़ंत, तीन लोग घायल
जनपद बदायूँ के बिसौली नगर में बिल्सी रोड पर शनि मंदिर के पास रविवार को 10 बजे करीब दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को संभाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में भर्ती कराया गया, जहां अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। पुलिस हादसे के कारणों की जानकारी जुटाने के साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बाइकों के संबंध में भी जानकारी कर रही है।
