खंड शिक्षा अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को वितरित किए परिचय पत्र, एलबीडी लैब का किया निरीक्षण

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

खंड शिक्षा अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को वितरित किए परिचय पत्र, एलबीडी लैब का किया निरीक्षण

Thursday, 6 August 2026 | August 06, 2026 Last Updated 2026-08-07T02:08:09Z
    Share
खंड शिक्षा अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को वितरित किए परिचय पत्र, एलबीडी लैब का किया निरीक्षण




कादरचौक बदांयू । विकास क्षेत्र कादरचौक के खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार ने गुरुवार को कम्पोजिट विद्यालय असरासी का भ्रमण कर छात्र-छात्राओं को परिचय पत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विद्यालय का सकारात्मक वातावरण विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यालय में छात्रों की नियमित एवं अच्छी उपस्थिति की सराहना की। इसके बाद उन्होंने एलबीडी लैब का निरीक्षण किया, जहां विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए क्राफ्ट एवं आर्ट कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें सराहनीय बताया।

राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक एवं विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. जुगल किशोर ने बताया कि गत सत्र की तुलना में इस सत्र में विद्यालय में छात्र संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में 116 नए नामांकन के साथ विद्यालय में कुल 332 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के अधिकांश अभिभावक अपने बच्चों के प्रवेश के लिए इस विद्यालय को प्राथमिकता देते हैं।

ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश कुमार यादव ने कहा कि विद्यालय की पीटी टीम पिछले कई दशकों से जिला स्तर पर चैंपियन रही है, जिससे विद्यालय की अलग पहचान बनी हुई है। उन्होंने विद्यालय के शांत एवं आकर्षक वातावरण की भी सराहना की।

इस अवसर पर कामेंद्र यादव, के.पी. सिंह, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक मुकेश कुमार, अशोक कुमार, सुमन, अवनीश सक्सेना, कविता रानी, वसुंधरा देवी, रूबी शर्मा, तराना शुजात, सरिता, मीरा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।