मलगांव में गेट का कुंडा काटकर लाखों के जेवरात व नकदी चोरी

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

मलगांव में गेट का कुंडा काटकर लाखों के जेवरात व नकदी चोरी

Thursday, 13 August 2026 | August 13, 2026 Last Updated 2026-08-14T00:31:29Z
    Share
मलगांव में गेट का कुंडा काटकर लाखों के जेवरात व नकदी चोरी

जनपद बदायूं। के थाना बिनावर ग्राम मलगांव में अज्ञात चोरों ने धर्मेंद्र पुत्र नन्हेंलाल के मकान को निशाना बनाते हुए गेट का कुंडा काटकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना रात करीब 12 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है।

परिजनों को चोरी की जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पीड़ित परिवार के अनुसार चोर घर से लाखों रुपये कीमत के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए।
पुलिस आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाने के साथ ही अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।  

इस संबंध में थाना प्रभारी नीरज कुमार से संपर्क करना चाहता संपर्क नहीं हो पया