भारतीय राष्ट्रीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष ने फूका चुनावी बिगुल
संवाददाता प्रदीप सक्सेना
बदायूं - कादर चौक में भारतीय राष्ट्रीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय महासचिव का तीन दिवसीय बदायूं दौरा था। उन्होंने आज भततपुरा,मजरा सिकंदरपुर कासगंज में सभा को संबोधित करना था। भततपुरा की सीमा में प्रवेश करते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। जिला अध्यक्ष कासगंज ने मंच पर उपस्थित सभी पदाधिकारियो का माला पहनाकर स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश में 2027 के चुनाव में 300 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी पार्टी का वचननामा अभी से जारी कर दिया गया है। जिसमें सभी युवाओं को नौकरी महिलाओं को सुरक्षा किसानों को समय से खाद बीज आदि और चिकित्सा सुविधा फ्री मिलेगी अगर किसी की अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो जाती है तो उसका पूरा पैसा वापस दिलाएंगे अगर भविष्य में हमारी सरकार बनती है सभा में अच्छी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। उन्होंने चुनाव का विगुल भी फूंक दिया अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रिंकू बाबू को उत्तर प्रदेश के टिकट वितरण की जिम्मेदारी सौंप दी और उन्होंने कहा कि हमें ऐसे उम्मीदवार चाहिए जो ईमानदार हो हमारी पार्टी से जीत कर किसी और पार्टी में न जाए ऐसे हमें वफादार लोगों की जरूरत है अभी से कार्यकर्ताओं को मेहनत करनी पड़ेगी तभी हम विजय हासिल कर पाएंगे मैं भी चुनाव प्रचार करने आऊंगा । राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव ने सभी लोगों से पार्टी में शामिल होने का अनुरोध किया।जिला अध्यक्ष कासगंज ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय महासचिव पूरन चंद्र, रिंकू बाबू प्रदेश अध्यक्ष,राजू उर्फ रामसरन शाक्य जिला अध्यक्ष कासगंज, रोहित कुमार चौहान जिला अध्यक्ष बदायूं, उमेंद्र कुमार वर्मा जिला अध्यक्ष बरेली, टेक चंद्र सागर जिला अध्यक्ष बुलंदशहर, भूपराम राजपूत मंडल अध्यक्ष बरेली ,सुनील कुमार गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष ,हरनाम सिंह वरिष्ठ सलाहकार,शिवकुमार यादव ब्लॉक अध्यक्ष कादर चौक सभी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
