वजीरगंज में रविवार की रात्रि में हुआ हादसा एक व्यक्ति की हुई मौत और एक व्यक्ति हुआ घायल
वजीरगंज:-बदायूं चंदौसी मार्ग पर वजीरगंज कस्बे के निकट एसबीआई बैंक के सामने रविवार रात्रि दो बाइक सवार व्यक्ति अपनी बहन के घर बनकोटा आए थे तभी बनकोटा गांव से अपने गांव मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव तजपुरा जाने के लिए निकले थे । तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे एक व्यक्ति की मौके मृत्यु हो गई और दूसरा व्यक्ति घायल हो गया । मृत व्यक्ति की पहचान रामपाल उम्र 60 वर्ष पुत्र दुर्जन सिंह निवासी थाना मूसाझाग गांव तजपुरा के रूप में हुई। दूसरे व्यक्ति का नाम मुकेश पुत्र चंद्रपाल निवासी ग्राम बनकोटा के रूप में हुई जो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया।। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पंचनामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम हाउस भेजा । और अज्ञात वाहन की तलाश करने लगी।। इधर बुजुर्ग व्यक्ति के परिवार को मौत का पता चलने पर मातम छा गया
