कृषक आधुनिक तकनीकी से करें खेती

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

कृषक आधुनिक तकनीकी से करें खेती

Wednesday, 4 November 2026 | November 04, 2026 Last Updated 2026-11-05T02:58:07Z
    Share

बदायूं: 04 नवम्बर। जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देशों के क्रम में जनपद में खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत कृषकों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत कृषि पद्धतियों एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत 30 नवम्बर 2026 तक जनपद में कुल 105 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि विभाग के कर्मचारियों का निर्धारित रोस्टर जारी किया गया है। अभियान के अंतर्गत 04 नवम्बर 2026 तक जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 21 कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।
बुधवार कोे विकास खण्ड आसफपुर के ग्राम गुलड़िया में द्वितीय पाली में खेत बचाओ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में संयुक्त कृषि निदेशक, बरेली मण्डल बरेली दुर्विजय सिंह ने प्रतिभाग कर कृषकों को मिनीकिट वितरण, नैनो यूरिया, नैनो डीएपी तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कृषकों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने तथा विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में प्रभारी उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी बिसौली नेत्र पाल एवं सहायक विकास अधिकारी (कृषि) आसफपुर सोनू कुमार उपस्थित रहे। सहायक विकास अधिकारी (कृषि) द्वारा कृषकों को फार्मर रजिस्ट्री के महत्व एवं उसकी प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए पंजीकरण कराने के लिए जागरूक किया गया।
---------