ब्लॉक मुख्यालयों पर पहुंच रहे माटी व अक्षत के अमृत कलश

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

ब्लॉक मुख्यालयों पर पहुंच रहे माटी व अक्षत के अमृत कलश

Wednesday, 11 October 2023 | October 11, 2023 Last Updated 2023-10-11T15:38:29Z
    Share
ब्लॉक मुख्यालयों पर पहुंच रहे माटी व अक्षत के अमृत कलश
बदायूँ : 11 अक्टूबर। आजादी का अमृत महोत्सव भारत की आजादी के 75 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक पुनीत माटी-वन्दनोत्सव है, जिसमें हम सभी के लिए अपनी विराट सांस्कृतिक विरासत से रूप से रुबरू होने, उसकी भव्यता पर गर्व करने और ऐसे गर्वजनित रस में डूबकर उत्सवमय आनन्द लेने का स्वर्णिम अवसर है।
बुधवार को इस्लामनगर, आसफपुर एवं दहगवां में कार्यक्रम आयोजित किए गए। 12 अक्टूबर को म्याऊ, बिसौली तथा 13 अक्टूबर को सालारपुर, उसावां, समरेर, दातागंज में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम अन्तर्गत अमृत कलश यात्रा निकालकर लोगों को देश प्रेम व अमर शहीदों को नमन करने हेतु गई। अब यह अमृत कलश ब्लॉक मुख्यालयों पर ससम्मान निर्धारित तिथियों के अनुसार एकत्रित कर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
  कार्यक्रम में अमृत कलश यात्रा भारत माता की जय, वंदे मातरम् व मेरी माटी देश के उद्घोष भी किए गए। अमृत कलश यात्रा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत चलाई जा रही है। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम इसी के अंतर्गत संचालित है। इन कार्यक्रमों से जनपद वासियो में देश प्रेम की भावना उत्पन्न हो रही हैं। वहीं जिन वीर सपूतों ने अपना सर्वस्व देश की स्वतंत्रता के लिए न्यौछावर किया, उनका भी भावपूर्ण स्मरण करने का यह सुनहरा अवसर है।
आजादी का अमृत महोत्सव मेरी माटी मेरा देश-अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम 13 अक्टूबर तक ब्लॉक स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा का मुख्य सांस्कृतिक जनपद स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन जनपद की प्रभारी मंत्री की उपस्थिति में 19 अक्टूबर को ऑडिटोरियम में किया जाएगा।
-----