एकंर- मेला ककोडा कार्तिक पूर्णिमा के अबसर पर गंगाघाट पर विशाल मेला का आयोजन होता है ,यह मेला एतिहासिक है इसकी काफी मान्यता है ,आज ककोडा देवी मंदिर ग्राम ककोडा से पूजन कर झंडी लाकर मेला स्थल पर विधि-विधान से हवन पूजन कर झंडी स्थापित कर दी गई, इसी के साथ तंबू का शहर जैसा मेला ककोडा का आगाज हो गया है
यह मेला जिला पंचायत की ओर से आयोजित किया जाता है । मेला के शाही स्नान कार्तिक पूर्णिमा को होता है जिसमें लाखों श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हैं आज जिला अधिकारी मनोज कुमार, एस एस पी डाॅ ओपी सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष बर्षा यादव ब पूर्व एम एलसी जितेंद्र यादव ने हवन पूजन कर झंडी स्थापित की , यह मेला 20 नवबंर से 4 दिसंबर तक चलेगा , इस दौरान 27 नवबंर को शाही स्नान होगा ,
एस एस पी डाॅ ओपी सिंह ने मेला सुरक्षा व्यवस्था की बिशेष व्यवस्था की है भारी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात की जाएगी ताकि मेला शांतिपूर्ण और हर्ष उल्लास के साथ संपन्न कराया जा सके
