विदेशी मेहमान का हुआ जबरदस्त इस्तक़बाल ! बग़दाद से तशरीफ़ लाये सय्यद अफीफ़ मियाँ के दीदार को

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

विदेशी मेहमान का हुआ जबरदस्त इस्तक़बाल ! बग़दाद से तशरीफ़ लाये सय्यद अफीफ़ मियाँ के दीदार को

Wednesday, 29 November 2023 | November 29, 2023 Last Updated 2023-11-29T14:14:30Z
    Share
विदेशी  मेहमान का हुआ जबरदस्त इस्तक़बाल ! 
बग़दाद से तशरीफ़ लाये सय्यद अफीफ़ मियाँ के दीदार को उमड़ा जन सैलाब ! सहसवान व उझानी में हजारों लोगों ने मेहमाने खुसूसी से की मुलाकात !
*एंकर*- हज़रत मौलाना शाह ऐनुल हक़ अब्दुल मजीद क़ादरी रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स के मौके पर बग़दाद से आये मेहमाने खुसूसी हजरत सय्यद अफीफ़ मियाँ आज बदायूं पहुंचे जहां जगह जगह उनके दीदार को जन सैलाब उमड़ पड़ा और काफिले की शक्ल में लोगों का हुजजूम ने उर्से क़ादरी में शिरकत की ! 
*वियो*- इराक की सरज़मींन से चलकर बदायूं तशरीफ़ लाये दरगाह कादरिया बगदाद शरीफ के सज्जादा नशीन हज़रत सय्यद अफीफ़ उद्दीन ने आज दरगाह कादरिया के सालाना उर्स में बतौर मेहमाने खुसूसी शिरकत की ! जायरीनों के आने का सिलसिला लगातार जारी है और लंगर तबर्रुक का भी दौर जारी है ! इस दौरान इराक की अज़ीम शख्सियत का जगह जगह ज़ोरदार इस्तक़बाल हुआ और उनकी क़दम बोसी के लिये लोग बेताब देखे गये ! हाथों में इस्लामी परचम लहराते हुए काफिला आगे बढ़ रहा था और नारा ए तकबीर अल्लाहो अकबर के नारों से इलाका गूंज उठा ! 
आज सुबह से ही जिले भर के आलिमों , मस्जिदों के पेशे इमामों के अलावा हजारों अकीदत मन्द उनके दीदार को बेताब रहे ! गुन्नौर , सहसवान , उझानी होते हुए वह सीधे दरगाह कादरिया पहुंचे और उर्स में शिरकत की जहां सज्जादा नशीन व शहर काज़ी हजरत अतीफ मियाँ ने उनकी अगवानी की !