बदायूं पहुंचे प्रवीण तोगड़िया ने राम मंदिर को लेकर दिया बड़ा बयान !

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

बदायूं पहुंचे प्रवीण तोगड़िया ने राम मंदिर को लेकर दिया बड़ा बयान !

Friday, 24 November 2023 | November 24, 2023 Last Updated 2024-11-05T15:02:02Z
    Share
बदायूं पहुंचे प्रवीण तोगड़िया ने राम मंदिर को लेकर दिया बड़ा बयान ! 
 यूपी के बदायूं में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक फायरब्रांड हिन्दूवादी नेता डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया ने आज राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा बयान देकर हिंदुत्व एकजुटता की बात कही ! विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कई वार हिंदुत्व शक्ति को सर्वोपरि मानते हुए ओजस्वी भाषण से लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया ! 
हिन्दू वादी नेता ने आज उस्मानपुर में एक जनसभा को किया संबोधित किया ! जहां उनका पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत हुआ ! 
उन्होंने कहा कि अब हिन्दू ही आगे है और सुरक्षित हिन्दू है ! 
उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण भारत के लिये गौरव की बात है ! और हमें गर्व है कि मंदिर का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है और यह निर्माण हर हिन्दू के लिये गौरान्वित करेगा ! अपने ओजस्वी भाषण में उन्होंने हलाल प्रोडक्ट पर भी तीखे वार किये ! उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान में हलाल प्रोडक्ट का क्या काम ! 
जनसभा से पूर्व फायर ब्रांड नेता का सभी ने फूल मालाएं डालकर जोरदार स्वागत किया !
सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स मौजूद रहा !