नायाब तहसीलदार व प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में थाना समाधान दिवस का किया गया आयोजन*

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

नायाब तहसीलदार व प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में थाना समाधान दिवस का किया गया आयोजन*

Saturday, 25 November 2023 | November 25, 2023 Last Updated 2024-11-05T15:18:21Z
    Share

बांदा जनपद के बबेरू कोतवाली पर नायब तहसीलदार व प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया है। जिसमें कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए फरियादियों की समस्याएं सुन संबंधित अधिकारियों को जांच करके निस्तारण करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।
बबेरू कोतवाली परिसर पर नवंबर माह के आज चौथे शनिवार को नायब तहसीलदार संतोष राम यादव एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया है। जिसमें कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र से कुल 15 शिकायती पत्र प्राप्त हुए हैं और पांच शिकायतों का अधिकारियों के द्वारा मौके पर निस्तारण कराया गया, तथा अन्य शिकायतों की जांच करके एक सप्ताह के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। बता दे कि ज्यादातर जमीनी विवाद से संबंधित शिकायतें आई हैं। संपूर्ण समाधान दिवस आयोजन पर उपनिरीक्षक तुषार श्रीवास्तव, राकेश कुमार, लेखपाल राजेंद्र द्विवेदी, दीपेंद्र सिंह, नरसिंह नारायण हरिहर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।