एंकर :- थाना क्षेत्र शताब्दी नगर घोपला रोड स्थित चार दिन पहले बाइक सवार नरेंद्र निवासी घोपला की अध्ययन स्कूल की बस से टकराकर मौके पर ही मौत हो गई थी जिसके बाद जिला प्रशासन ने मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद देने की बात कही थी चार दिन बाद भी मदद न मिलने के बाद शनिवार सुबह किसान नेता विजयपाल घोपला अपने चचेरे भाई मृतक नरेंद्र के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने के लिए परतापुर थाने पहुंचे और वहां आमरण अनशन पर बैठ गए, जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे एडीएम,एसडीएम और सीओ सुचिता सिंह ने उन्हें समझा बूझकर शांत कराया और प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को जल्द ही आर्थिक मदद देने की बात कही वहीं दा अध्ययन स्कूल में मृतक के पुत्र को नौकरी दिलाने की भी बात कहकर अनशन खत्म कराया इसी दौरान किसान नेता विजयपाल घोपला ने प्रशासनिक अधिकारियों से अवैध कटो को भी बंद करने का आग्रह किया,
