एंकर :-मेरठ के खिलाड़ियों ने जिस तरह एशियन गेम में गोल्ड, सिल्वर और काशिया मेडल लाकर मेरठ और आसपास के क्षेत्र का नाम रोशन किया उसी तर्ज पर कई और खिलाड़ी मेरठ का नाम रोशन कर रहे हैं जिसमें एक नाम परतापुर के शताब्दी नगर के रहने वाले शुभम पहलवान का भी जुड़ गया है उन्होंने गोवा में चली चार दिवसीय नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल लाकर मेरठ का नाम रोशन किया वहीं उनके पिता जयवीर पहलवान ने बताया कि कई बार अन्य अन्य कुश्ती प्रतियोगिताओं में शुभम ने अपना परचम लहराया और अबकी बार नेशनल मैं गोल्ड लाकर एशिया एवं ओलंपिक की तैयारी शुरू कर दी है वहीं उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा शुभम को सरकारी नोकरी के साथ-साथ ₹6 लाख रुपए का भी प्रोत्साहन का आश्वासन किया गया है,
