उझानी /बदायूं--अमृत विचार पत्रकार का हृदय गति रुकने से हुआ निधन
अमृत विचार पत्रकार की ह्रदय गति रुकने से मृत्यु
अभिनव सक्सेना
उझानी/ बदायूं (यूपी केसरी 24) नगर के अमृत विचार समाचार पत्र के संवाददाता वीरेश पाराशर की आज सैफई मेडिकल कॉलेज में ह्र्दय गति रुकने से मत्यु हो गई ।
वीरेश पाराशर ह्रदय रोगी थे दिनाँक 28 नवम्म्बर की रात्रि उन्हें सीने में दर्द की शिकायत पर परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उझानी पर लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज गिनोरा बदायूँ रैफर कर दिया परन्तु वहाँ पर भी उन्हें कोई रिलीफ नहीं मिलने पर उन्हें सैफई मेडिकल कालेज में रैफर किया गया
जहां आज दोपहर लगभग 03 बजे उन्होंने अन्तिम साँस ली
वीरेश पाराशर के निधन पर नगर के पत्रकार एसोसिएशन उझानी ने शोक व्यक्त किया है !
रिपोर्ट अभिनव सक्सेना

